प्रेरणा DBT एप में बड़ा अपडेट: अब 4 नहीं, 6 अंकों का होगा PIN
प्रेरणा आधार DBT एप में लॉगिन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नया अपडेट सामने आया है। नए अपडेट के बाद अब शिक्षकों को 4 अंकों के बजाय 6 अंकों का PIN बनाना होगा।
जानकारी के अनुसार 123456, 333333 जैसे आसान PIN स्वीकार नहीं किए जा सकते हैं। इसके बजाय 237645 जैसे Random 6-digit PIN का इस्तेमाल करना होगा। जिन शिक्षकों को नया PIN बनाने में Error या समस्या आ रही है, वे इस बात का विशेष ध्यान रखें।
साथ ही, यदि पुराना DBT App अपडेट के बाद काम नहीं कर रहा है तो उसे Uninstall करके Play Store से नया Updated Version इंस्टॉल करने की सलाह दी गई है। लॉगिन के दौरान प्राप्त OTP दर्ज करने के बाद नया Strong PIN बनाया जा सकेगा।

