Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 6, 2026

इसी माह जारी हो सकता है प्रधानाचार्य पद की भर्ती का पैनल

 इसी माह जारी हो सकता है प्रधानाचार्य पद की भर्ती का पैनल

प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाचार्य पद की वर्ष 2013 की भर्ती का पैनल जल्द जारी होगा। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के निर्णय के क्रम में यह पैनल जारी किया जाएगा। इससे प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में करीब 407 प्रधानाचार्यों की नई तैनाती का रास्ता साफ हो जाएगा। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने दिसंबर 2013 में 632 प्रधानाचार्य पदों का विज्ञापन जारी किया था। साक्षात्कार न होने पर 2019 में मनीष कुमार त्रिपाठी और अन्य ने लखनऊ खंडपीठ में वाद दायर किया। कोर्ट ने मार्च 2022 में साक्षात्कार कराने का आदेश दिया, जिसके बाद नवंबर 2022 में 599 प्रधानाचार्यों का चयन परिणाम घोषित हुआ।




राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अनुसार, प्रयागराज, अलीगढ़, वाराणसी और देवीपाटन सहित चार मंडलों का पैनल रुका था। कार्यवाहक प्रधानाचार्यों के स्थगन आदेश के कारण सिर्फ 124 प्रधानाचार्य ही कार्यभार ग्रहण कर पाए थे। 31 जुलाई 2026 को लखनऊ खंडपीठ ने चयनित अभ्यर्थियों को कार्यभार ग्रहण कराने का आदेश दिया। शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्णय के आधार पर ही पैनल जारी होगा।

इसी माह जारी हो सकता है प्रधानाचार्य पद की भर्ती का पैनल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link