बड़ी खबर: अंतरजनपदीय स्थानांतरण/समायोजन में आपत्तियों पर कार्रवाई के निर्देश, इटावा BSA ने सभी BEO को जारी किया आदेश
इटावा। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं के अंतरजनपदीय स्थानांतरण/समायोजन से संबंधित आपत्तियों के निस्तारण को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इटावा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
जारी पत्र के अनुसार, शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्थानांतरण/समायोजन प्रक्रिया के संबंध में शिक्षकों द्वारा अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में आपत्तियां प्रस्तुत की गई थीं। संबंधित शिक्षकों को उनकी आपत्तियों की प्राप्ति रसीद रजिस्टर क्रमांक सहित उपलब्ध कराई गई थी।
अब निर्देश दिया गया है कि जिन शिक्षक/शिक्षिकाओं ने आपत्ति दर्ज कराई है, उनकी आपत्तियों की प्राप्ति रसीद की छायाप्रति एवं संलग्नकों को ब्लॉक स्तर पर संकलित किया जाए और उन्हें अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
यह कार्रवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट के 20 जुलाई 2026 के आदेश के क्रम में की जा रही है। पत्र 6 अगस्त 2026 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इटावा की ओर से जारी किया गया है।

