Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 6, 2026

टीजीटी-पीजीटी : सामान्य ज्ञान का पाठ्यक्रम जारी

 टीजीटी-पीजीटी : सामान्य ज्ञान का पाठ्यक्रम जारी

प्रयागराज, । उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती परीक्षा के लिए सामान्य ज्ञान का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। सामान्य ज्ञान खंड में कुल 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। पाठ्यक्रम को तीन प्रमुख इकाइयों में विभाजित किया गया है।


पहली इकाई में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, चर्चित व्यक्तित्व और खेल से जुड़े विषय शामिल किए गए हैं। दूसरी इकाई में भारतीय इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था, शिक्षा से जुड़े विधिक एवं संवैधानिक विकास, भारतीय अर्थव्यवस्था तथा भारत का सामान्य भूगोल और जनसंख्या से प्रश्न पूछे जाएंगे। तीसरी इकाई सामान्य विज्ञान, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) पर आधारित होगी। इसमें विज्ञान एवं पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, कंप्यूटर और इंटरनेट की शब्दावली, आईसीटी के अनुप्रयोग तथा शैक्षिक प्रौद्योगिकी में हुए नवीन विकास को शामिल किया गया है।



टीजीटी-पीजीटी : सामान्य ज्ञान का पाठ्यक्रम जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link