Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 6, 2026

मिड डे मील में मिले कीड़े, बच्चों ने खाना खाने से किया इन्कार

 मिड डे मील में मिले कीड़े, बच्चों ने खाना खाने से किया इन्कार

भरवारी। नगर क्षेत्र के वार्ड-12 स्थित प्राथमिक विद्यालय चकमाहपुर में मिड डे मील की खिचड़ी में कीड़े और सूंड़ी मिलने से बच्चों और अभिभावकों में नाराजगी है।




बच्चों का आरोप है कि कई दिनों से चावल में सूंड़ी निकल रही है। पहले भी इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।


सूचना मिलने पर सभासद सूरज भान यादव विद्यालय पहुंचे और बच्चों से जानकारी ली। उन्होंने तत्काल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।


विद्यालय की रसोइया ने भी भोजन में कीड़े मिलने की जानकारी प्रधानाचार्य को दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस बार कोटे से मिले चावल की खराब गुणवत्ता के कारण यह समस्या हुई है। इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है।


बीएसए कमजेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मूरतगंज को निर्देशित किया गया है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

मिड डे मील में मिले कीड़े, बच्चों ने खाना खाने से किया इन्कार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link