Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 5, 2021

रिटायर्ड शिक्षक की जेब से उड़ाए 38 हजार रुपये

 


राठ। बैंक से रुपये निकालने के बाद रिटायर्ड शिक्षक की जेब से टप्पेबाजों ने 38 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दे कार्रवाई की मांग की।


नगर के जुगियाना मोहल्ला निवासी रिटायर्ड शिक्षक बृजमोहन विश्वकर्मा ने बताया कि उनका पुत्र रविंद्र रूस में रहता है। पुत्र को रुपये भेजने थे। सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से 38 हजार रुपये निकाले। रुपये निकालने के बाद पासबुक में एंट्री कराने के लिए काउंटर पर  पहुंचे। तभी कुर्ते की जेब में हाथ डाला तो खाली देखकर होश उड़ गए। 38 हजार रुपये पार होने पर रिटायर्ड शिक्षक ने शोर मचाया। उन्होंने बताया कि शाखा प्रबंधक से शिकायत करने पर उन्होंने कोई संतोषजनक आश्वासन नहीं दिया। रिटायर्ड शिक्षक ने कोतवाली में तहरीर देते हुए सीसीटीवी फुटेज से टप्पेबाजों की पहचान कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इंस्पेक्टर राजेशचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि तहरीर मिलते ही मामले की जांच की जाएगी।

रिटायर्ड शिक्षक की जेब से उड़ाए 38 हजार रुपये Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link