Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 5, 2021

डीबीटी फीडिंग के विरोध में बीएसए को सौंपा ज्ञापन

  एटा। उप्र जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों द्वारा डीबीटी के माध्यम से भेजी जाने वाली धनराशि के संबंध में शिक्षकों से डाटा फीडिंग के विरोध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा को संबोधित ज्ञापन बीएसए संजय सिंह को सौंपा। पदाधिकारियों का कहना है कि छात्रों की यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, जूता-मोजा के लिए खातों में धनराशि भेजी जानी है। इसके लिए डाटा एवं अभिभावकों का बैंक खाता, आधार आदि की फीडिंग के 11 कार्य शिक्षकों से कराए जा रहे हैं। जिसे करने में काफी परेशानी हो रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, संरक्षक जगतपाल सिंह चौहान, महामंत्री राजीव वर्मा, मंडल अध्यक्ष रजनीश यादव, उपाध्यक्ष मुनेश, डॉ. विनय, संयुक्त मंत्री वीरेश, विक्रम, लोकपाल, प्रवीन, जयराम, धर्मेंद्र, संजय आदि रहे।



डीबीटी फीडिंग के विरोध में बीएसए को सौंपा ज्ञापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link