Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 5, 2021

स्कूल की दीवार पर गिरा स्कूल की बिजली का तार, बडा़ हादसा होने से भचा

 पुवायां । खुटार के गांव पिपरिया भागवंत में रविवार रात बिजली का तार टूट कर स्कूल की दीवार से होता हुए नीचे गिर गया।

करंट की चपेट में आकर एक सांड़ की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने किसान नेता रामशंकर मिश्रा के नेतृत्व में हंगामा करते हुए नए तार डालने के बाद ही बिजली लाइन जुड़ने दी।



गांव पिपरिया भागवंत में एलटी लाइन प्राथमिक स्कूल की दीवार के ऊपर से निकली हुई है। बिजली लाइन बेहद जर्जर है और आए दिन तार टूटते रहते हैं। गांव के लोगों ने कई बार खुटार के बिजली उप केंद्र पर सूचना देकर बच्चों की सुरक्षा का हवाला देते हुए तार बदले जाने की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। स्कूल के प्रधानाध्यापक श्रीभगवान सिंह ने भी बिजली उप केंद्र पर जेई को प्रार्थनापत्र दिया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया।


रविवार रात बिजली का तार टूटकर स्कूल की दीवार पर गिर पड़ा। बाद में तार नीचे गिर पड़ा और स्कूल के पास बैठा सांड़ करंट की चपेट में आ गया। इससे साड़ की मौत हो गई। सुबह लोगों ने तार टूटा देख राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मीडिया प्रभारी रामशंकर मिश्रा के नेतृत्व में हंगामा कर दिया और जेई से बात कर चेतावनी दी कि तार नहीं बदले गए तो लाइन नहीं जोड़ ने दी जाएगी।


इसके बाद जेई ने कर्मचारियों को भेजकर तार बदलवाए और बिजली सप्लाई सुचारु कराई। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के पढ़ने के समय तार टूटता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली लाइन को स्कूल से दूर किया जाना चाहिए।

स्कूल की दीवार पर गिरा स्कूल की बिजली का तार, बडा़ हादसा होने से भचा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link