Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 5, 2021

डीबीटी में आ रहीं समस्याओं को लेकर शिक्षक संघ ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन

 इटावा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल ( पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ताखा के प्रतिनिधिमंडल ने डीबीटी के विरोध में मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार को महानिदेशक को संबोधित -ज्ञापन दिया।


ब्लाक अध्यक्ष अच्युत त्रिपाठी व महामंत्री अवधेश सिंह राठौर ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश व शिक्षा निदेशक बेसिक ने परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को यूनिफार्म, स्वेटर, स्कूल बैग व जूता-मोजा के लिए उनके खातों में धनराशि भेजी जानी है। इसके लिए डेटा, अभिभावकों का बैंक खाता नंबर व आधार फीड कराया कराने के निर्देश दिए हैं। इस काम को करने में शिक्षकों के सामने समस्याएं आ रही हैं। तमाम शिक्षकों को एंड्राएड फोन चलाना नहीं आता हैं। इस काम के लिए विभाग की तरफ से एंड्राएड फोन, लैपटॉप, मोबाइल सिम, नेट की सुविधा नहीं उपलब्ध कराई गई है।


इसके बाद भी कार्रवाई के डर दिखाकर शिक्षकों पर डाटा फीडिंग करने का दबाव बनाया जा रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षकों व संघ ने डाटा फीडिंग का काम ब्लाक संसाधन केंद्रों के माध्यम से कराने की मांग विभागीय अधिकारियों से की है। मांग पूरी न होने पर आगे के रणनीति तैयार कर आंदोलन करने की घोषणा संघ करेगा। इस मौके पर दिनेश चौधरी, अनिल दुबे, देवेश त्रिवेदी, प्रदीप चौहान, अवधेश राठौर, नितिन चौबे, सुनील कुमार, सचिन प्रताप, अवधेश पाल, राजेंद्र राठौड़ आशुतोष, ब्रजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

डीबीटी में आ रहीं समस्याओं को लेकर शिक्षक संघ ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link