Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 5, 2021

औचक निरीक्षण में स्कूल में मिलीं खामियां, प्रधानाध्यापक को लगायी फटकार

 कन्नौज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सोमवार को गुरसहायगंज क्षेत्र के दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। एक विद्यालय में गंदगी मिलने पर प्रधानाध्यापक को फटकार लगा दी। उन्होंने प्रधानाध्यापक स्पष्टीकरण मांगा है। से



जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी केके ओझा ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय इंद्रानगर का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में 69 में से 41 छात्र उपस्थित थे। सफाई न होने से गंदगी पसरी थी। विद्यालय की रंगाई-पुताई भी ठीक से नहीं कराई गई थी। कायाकल्प ग्रांट का सही उपयोग नहीं किया गया। इसके अलावा शैक्षिक गुणवत्ता सही नहीं पाई गई। मिडडे-मील मेन्यू के अनुसार नहीं बनता मिला। प्रधानाध्यापक अनुपमा सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है। विद्यालय में एक सहायक अध्यापक चिकित्सा अवकाश पर व एक आकस्मिक अवकाश पर हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय समधन का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और शैक्षिक गुणवत्ता अच्छी पाई गई। बच्चों से मिलकर पढ़ाई के बारे में जानकारी ली गई। यहां सभी चारों शिक्षक मौजूद मिले। विद्यालय में मिडडे-मील की गुणवत्ता पूर्ण पाई गई। प्रधानाध्यापक को शैक्षिक गुणवत्ता में और सुधार करने के निर्देश दिए गए।

औचक निरीक्षण में स्कूल में मिलीं खामियां, प्रधानाध्यापक को लगायी फटकार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link