लखनऊ। बीएड काउंसिलिंग में सर्वर की दिक्कत की वजह से काउंसिलिंग, च्वॉइस फिलिंग व सीट कंफर्मेशन शुल्क न जमा कर पाए अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया है। काउंसिलिंग के तीसरे चरण व अन्य चरणों के छूटे हुए अभ्यर्थियों के पंजीकरण व च्वॉइस फिलिंग की तिथि 6 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। वहीं जिन अभ्यर्थियों को पहली काउंसिलिंग के प्रथम व । द्वितीय चक्र में सीट आवंटित हुई है । और किन्हीं कारणों से सीट कंफर्मेशन [ शुल्क जमा नहीं कर पाए हैं। उनके लिए सीट कंफर्मेशन शुल्क जमा करने की तिथि आठ अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।

