बेसिक शि क्षा अधिकारी राकेश सिंह को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा । बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों के आधार पर उनके नाम का चयन हुआ है। केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत डीम्ड विश्वविद्यालय राष्ट्र शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान नई दिल्ली के द्वारा शैक्षिक प्रशासन के क्षेत्र में नवाचार के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर 25 अक्टूबर को आमंत्रित किया गया है।

