Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 5, 2021

महानिदेशक स्कूल शिक्षा को ज्ञापन भेजकर शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत

 प्रयागराज : उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की ओर से महानिदेशक स्कूल शिक्षा को ज्ञापन भेजा गया है। इसमें शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया गया है। बताया है कि 18 सितंबर को बेसिक शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे जिन्हें यूनिफार्म, स्वेटर, स्कूल बैग व जूता मोजा दिया जाना है।



उनके खाते में धनराशि भेजी जाएगी। इसके लिए अभिभावकों का बैंक खाता व आधार कार्ड नंबर फीड कराया जाए। यदि बैंक खाता आधार कार्ड से नहीं जुड़ा है तो उसे भी जोड़वाएं। करीब 20 फीसद शिक्षकों को एंड्राएड फोन चलाना भी नहीं आता। यह कार्य लिपिकीय दायित्व का है फिर भी शिक्षकों को यह जिम्मेदारी दी गई है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा को ज्ञापन भेजकर शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link