Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 5, 2021

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा सात और आठ को

 प्रयागराज : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की अंक सुधार परीक्षा सोमवार को समाप्त हो गई। इंटरमीडिएट की परीक्षा अभी चल रही है, जो अभ्यर्थी बोर्ड की वर्ष-2021 इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित हो गए थे और जिन्होंने अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन करते समय विकल्प में प्रयोगात्मक परीक्षा चुना है, उनकी परीक्षा सात और आठ अक्टूबर को होगी।



जारी पत्र में कहा गया है कि प्रयोगात्मक परीक्षा जनपद मुख्यालय स्तर पर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से निर्धारित केंद्र (राजकीय इंटर कालेज या ख्याति प्राप्त अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय) में होगी।

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा सात और आठ को Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link