भोगांव। कस्बा स्थित एक आवासीय विद्यालय की शिक्षिका ने लिपिक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। थाने पहुंच कर पीड़िता ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई है।
कस्बा निवासी महिला एक आवासीय विद्यालय में शिक्षिका है। शिक्षिका ने बताया कि रविवार की शाम वह बाजार जाने के लिए विद्यालय के बाहर वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी विद्यालय में तैनात लिपिक स्कूटी पर आया और भोगांव जाने की बात कहते हुए शिक्षिका को बैठा कर ले गया। कस्बा पहुंचने के बाद एक दुकान पर पहुंच कर नाश्ता करने की बात कही, शिक्षिका ने जब मना किया तो जबरन अपने हाथ से खिलाने लगा। लिपिक की इस हरकत से नाराज शिक्षिका ने विद्यालय छोड़ने की बात कही, लेकिन रास्ते में लिपिक द्वारा छेड़खानी की गई। शिक्षिका ने जब प्रबंधन में शिकायत करने की बात कही तो उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वह विद्यालय में नहीं हैं, जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

