Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 5, 2021

डीबीटी विरोध जोरों पर: शिक्षकों ने महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा

 उरई। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल(पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ सोमवार को विभाग के महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन बीएसए को चैंपा ज्ञापन में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाने वाली धनराशि के संबंध में शिक्षकों से डाटा फीडिंग का काम न कराने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बच्चों की जन्मतिथि एवं नाम स्कूल के रिकार्ड और आधारकार्ड में अलग अलग है। ऐसे में आधारकार्ड का प्रमाणीकरण नहीं हो पा रहा है। शिक्षकों ने बीआरसी के माध्यम से डाटा फीडिंग का काम कराने को मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत रावत के रामबालक व्यास, अभिनव दीक्षित, राजीव त्रिपाठी, महेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।



उधर, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल को संबोधित 10 सूत्री मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट को दिया शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ठाकुरदास यादव ने कहा कि प्रदेश के शिक्षामित्र और अनुदेशकों को शिक्षक के समान सुविधाएं और वेतन दिया जाए। अंतरजनपदीय स्थानांतरण और प्रदोन्नति प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाए। डीबीटी का कार्य ब्लाक स्तर पर ही कराया जाए। इस दौरान अनिल गुप्ता, आफताब, धर्मेंद्र, राघवेंद्र, नित्यानंद, सुनील निरंजन, विष्णु स्वरुप, आकाश द्विवेदी, श्रवण कुमार, अजय निरंजन, जितेंद्र व मनीष आदि मौजूद रहे।

डीबीटी विरोध जोरों पर: शिक्षकों ने महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link