लखनऊ। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को मोटर साइकिल रैली निकालेगा। सोमवार को रैली की तैयारी बैठक में मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय, संरक्षक डॉ. आरपी मिश्रा की उपस्थिति में तय किया गया कि प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए रैली के रूट और वाहनों की संख्या को सीमित किया गया है। जिला अध्यक्ष सुधांशु मोहन ने बताया कि रैली सप्रु मार्ग स्थित उद्यान भवन से जवाहर भवन होते हुए हजरतगंज चौराहा और फिर कर्मचारी नेता स्व. बीएन सिंह की प्रतिमा पर दो मिनट रुक कर माल्यार्पण कार्यक्रम होगा।

