Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 5, 2021

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना,मानदेय बढ़ाने की मांग के लिए कार्य बहिष्कार

 बागेश्वर मानदेय बढ़ाने की माग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी है। कार्यकर्ताओं ने विकास भवन परिसर में धरना देकर मानदेय 18 हजार रुपये करने की मांग की।



आगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनो कर्मचारी संगठन के बैनर तले कार्य बहिष्कार चल रहा है। सोमवार को जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विकास भवन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष भगवती जोशी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पूरी तत्परता से कार्य करती है। अल्प मानदेय के चलते | कार्यकर्ताओं को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


मुख्यमंत्री और बाल विकास मंत्री के साथ वार्ता के बाद भी | आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हक में निर्णय नहीं लिया गया है। वहां पर देवकी देवी, खष्टी देवी, मोहनी आगरी, ममता रावल, गीता देवी, कमला दानू आदि थे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना,मानदेय बढ़ाने की मांग के लिए कार्य बहिष्कार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link