मंडी धनौरा नगर के राष्ट्रीय इंटर कालेज से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक प्रकाश सैनी की सकुशल बरामदगी पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुकी है।
पुलिस शिक्षक की बरामदगी के लिए काफी हाथ पांव मार रही है लेकिन 60 घंटे बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस इस मामले में संदेह के घेरे में आए कॉलेज के चौकीदार से कई बार पूछताछ कर चुकी है लेकिन कोई सुराग मिलने को तैयार नहीं है। मुन्नीदेवी सैनी आदर्श इंटर कॉलेज के अध्यक्ष व सेवानिवृत्त शिक्षक प्रकाश सैनी अपने परिवार के साथ कालेज परिसर में ही रहते हैं।
वह शनिवार की सुबह टहलने गए थे लेकिन वापस नहीं आए। प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार का कहना है कि शीघ्र ही शिक्षक को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

