Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 5, 2021

शिक्षकों ने पितृ विसर्जन की महत्ता पर सार्वजनिक अवकाश के लिए सौंपा पत्रक

 वाराणसी। प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई के शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बीएसए से मिला और  पितृ विसर्जन व भरत मिलाप की महत्ता को देखते हुए स्थानीय स्तर पर अवकाश घोषित करने के लिए पत्रक दिया। बीएसए ने इस बाबत शिक्षकों को आश्वासन देते हुए डीएम को फाइल भेजने की बात कही। 


इसके अलावा एक हफ्ते में पदोन्नति की वरिष्ठता सूची प्रकाशित करने के लिए सम्बंधित बाबू को बुलाकर निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की पदोन्नति परिषद से आदेश मिलते ही कर दी जाएगी। उन्होंने इस दौरान शिक्षकों से शासकीय कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने की अपील की। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्राथमिक सकलदेव सिंह, जिलाध्यक्ष जूनियर संघ के विनोद उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष दीपक पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठ, जितेंद्र सिंह, डॉ. राजीव गौतम, शेषनाथ वर्मा, विनोद सिंह, राजेश्वर सिंह, संतोष सिंह, रमेश यादव प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।


शिक्षकों ने पितृ विसर्जन की महत्ता पर सार्वजनिक अवकाश के लिए सौंपा पत्रक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link