Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 4, 2024

Bihar news: विशेष कक्षा में शामिल बच्चों की होगी परीक्षा

 PATNA : गर्मी की छुट्टी में सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे मिशन दक्ष और विशेष कक्षा में शामिल विद्यार्थियों की परीक्षा मई में होगी. राज्य भर में मिशन दक्ष और विशेष कक्षा में 20 लाख 33 हजार 85 विद्यार्थी प्रतिदिन शामिल हो रहे हैं. ये विद्यार्थी (सत्र 2023-24) मार्च में हुई वार्षिक परीक्षा में असफल हो गए थे. शिक्षा विभाग ने इन विद्यार्थियों की परीक्षा फिर लेने का निर्णय लिया है. विभाग ने कक्षा पांच और आठ के लिए परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है. कक्षा एक से चार और छह से सात की परीक्षा कार्यक्रम भी



कक्षा पांच और आठ का परीक्षा कार्यक्रम बहुत जल्द जारी किया जाएगा. शिक्षा विभाग ने कहा कि गर्मी की छुट्टी के दौरान एक से आठ तक के बच्चों के लिए मिशन दक्ष और कक्षा नौ और 11 के बच्चों के लिए दो घंटे की प्रतिदिन विशेष कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं.


20 मई - भाषा (हिंदी, उर्दू, बंगला)- अंग्रेजी


21 मई-गणित - पर्यावरण, सामाजिक विज्ञान


22 मई-विज्ञान (केवल कक्षा आठ के लिए)- संस्कृत (केवल कक्षा आठ के लिए)


25 मई- राष्ट्रभाषा हिंदी-शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन



Bihar news: विशेष कक्षा में शामिल बच्चों की होगी परीक्षा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link