Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 4, 2024

Primary ka master Bihar: 449 शिक्षक फिर गायब, 446 का कटा वेतन

 पटना। राज्य के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी में चल रही विशेष कक्षाओं से 449 शिक्षक फिर गायब पाये गये हैं। इनमें 446 शिक्षकों के गायब वाले दिन के वेतन की कटौती की गयी है।



शिक्षा विभाग की मॉनीटरिंग सेल की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को स्कूलों के इंस्पेक्शन के दौरान 449 शिक्षक गायब पाये गये। उनमें 446 शिक्षकों पर उस दिन के वेतन कटौती की काररवाई हुई है। इनमें अररिया के नौ, अरवल के दो, औरंगाबाद के सात, बांका के सात, बेगूसराय के 14, भागलपुर के 11, भोजपुर के चार, बक्सर के सात, दरभंगा के 11, पूर्वी चंपारण के 28, गया के 15, गोपालगंज के नौ, जमुई के एक, जहानाबाद के 16, खगड़िया के सात, किशनगंज के नौ, कैमूर के 16, कटिहार के चार, मधुबनी के 16, मुंगेर के चार, मधेपुरा के 11, मुजफ्फरपुर के 17, नालंदा के 40, नवादा के नौ, पटना के 38, पूर्णिया के सात, रोहतास के 10, सहरसा के छह, समस्तीपुर के 11, शिवहर के एक, शेखपुरा के दो, सारण के 18, सीतामढ़ी के 17, सुपौल के 12, सीवान के नौ, वैशाली के 19 एवं पश्चिमी चंपारण के 17 शिक्षक शामिल हैं। लखीसराय में भी तीन शिक्षक गायब पाये गये। उस दिन राज्य के सभी 38 जिलों के 61 हजार 721 स्कूलों के इंस्पेक्शन कराये गये। इन जिलों के सिर्फ 11 हजार 62 स्कूलों में निरीक्षी पदाधिकारी नहीं पहुंच पाये। 


जिन 61 हजार 721 स्कूलों के इंस्पेक्शन हुए, उनमें 1 ली से 12वीं कक्षा की विशेष कक्षाओं में 30 लाख 57 हजार 522 छात्र-छात्रा उपस्थित पाये गये। रिपोर्ट के अनुसार उस दिन मिशन दक्ष की विशेष कक्षाओं में 63.07 फीसदी बच्चे उपस्थित पाये गये। मिशन दक्ष 3री से 8वीं कक्षा के बच्चों के लिए है। दूसरी ओर 5वीं कक्षा एवं 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में फेल या उसमें शामिल नहीं होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए चल रही विशेष कक्षाओं में 40.67 फीसदी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। इसी प्रकार 9वीं कक्षा एवं 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में फेल या उसमें शामिल नहीं होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए चल रही विशेष कक्षाओं में 49.33 फीसदी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।


उल्लेखनीय है कि सरकारी स्कूलों में 15 अप्रैल से ही गर्मी की छुट्टी चल रही है। 15 मई तक चलने वाली गर्मी की छुट्टी में सरकारी स्कूलों में मिशन दक्ष के 3री से 8वीं कक्षा के बच्चों की विशेष कक्षाओं के साथ ही 5वीं, 8वीं, 9वीं एवं 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में फेल या उसमें शामिल नहीं होने वाले छात्र-छात्राओं की दो घंटे की विशेष कक्षाएं सरकारी सबेरे आठ से 10 बजे तक लग रही हैं। विशेष कक्षा में मिशन दक्ष के 3री से 8वीं कक्षा के बच्चों की विशेष कक्षाओं के साथ ही 5वीं, 8वीं, 9वीं एवं 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में फेल या उसमें शामिल नहीं होने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही अन्य कक्षाओं के बच्चों को भी आने की इजाजत है। प्राइमरी-मिडिल स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन भी मेन्यू के हिसाब से कराये जा रहे हैं।

Primary ka master Bihar: 449 शिक्षक फिर गायब, 446 का कटा वेतन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link