Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 4, 2024

सोमवार से बदली-बारिश संभव

 लखनऊ, मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश की उम्मीद जताई है। इस बार तीन दिन तक बदली-बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम केन्द्र के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसको बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती हवा के दबाव की वजह से भरपूर नमी मिल रही है। 



अमौसी मौसम केन्द्र अनुसार इन परिस्थितियों को देखते हुए लखनऊ और आसपास के इलाकों में छह मई से मौसम बदलना शुरू होगा। इसके बाद सात, आठ और नौ मई को तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। छह मई को दिन में एक से अधिक बार बारिश का पूर्वानुमान है, जो अगले दो दिन में कम होती जाएगी। शुक्रवार भी तेज सतही हवाओं का असर रहा। 


इससे दिन का तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम दर्ज किया गया। अधिकतम पारा 38.3 डिग्री रहा। न्यूनतम भी सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम 21.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार तपिश बढ़ेगी, हवाओं की गति कम होगी।

सोमवार से बदली-बारिश संभव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link