Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 4, 2024

Primary ka master Bihar: शिक्षक पर पान का थूक फेंक बदमाशों ने पैसों का बैग उड़ाया

 नगर थाना क्षेत्र में आए दिन हो रहे चोरी व छिनतई मामलों पर लगाम लगाने में पुलिस विफल साबित हो रही है। इससे शहर में चोर-उच्चकों व बदमाशों का मनोबल बढ़ा हुआ है और वह ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर आराम से फरार हो जा रहे हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के काशीपुर स्थित एडीबी ब्रांच के पास का है। जहां बैंक से रुपए निकालकर साइकिल से घर जा रहे उत्क्रमित मध्य विद्यालय गरुआरा के प्रधान अध्यापक मधुप कुमार के ऊपर बदमाशों ने पीछे से पान-गुटखा का थूक फेंककर उनके साइकिल में टंगे 50 हजार रुपयों से भरा बैग लेकर चंपत हो गए। इस संबंध में उन्होंने नगर थाना में लिखित आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने बताया है कि वह एडीबी बैंक से



50 हजार रुपए निकालने के बाद बैग में रखते हुए उसे साइकिल के हैंडल में टांग कर कचहरी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान झाझी होटल से थोड़ा पहले तिराहे पर किसी ने उनके ऊपर पान-गुटखा का थूक फेंक दिया। साइकिल रोककर जब वह पीछे मुड़कर देखने लगे तो इसी दौरान उनके साइकिल में टंगे 50 हजार रुपए रखा बैग किसी ने उड़ा लिया। उन्होंने बताया है कि उनके बैग में एक स्मार्टफोन, विद्यालय का पासबुक व विद्यालय से जुड़े कुछ कागजात, बैंक का चेक बुक व पासबुक, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, जमीन के कुछ कागजात व अन्य सामान था। वहीं इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया है कि बैग में पांच हजार रुपए था और बैग फेंका हुआ बरामद कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है

Primary ka master Bihar: शिक्षक पर पान का थूक फेंक बदमाशों ने पैसों का बैग उड़ाया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link