Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 4, 2024

प्राइमरी का मास्टर बिहार: फर्जी शिक्षिका को किया गया बर्खास्त

 फर्जी शिक्षिका को किया गया बर्खास्त 

बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। फर्जी प्रमाण-पत्र पर नौकरी कर रहीं शिक्षिका रिंकू कुमारी को बर्खास्त कर दिया गया। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर नपं की मुख्य पार्षद मंजू देवी वकार्यपालक पदाधिकारी सह सदस्य सचिव शिक्षक नियोजन इकाई, गौतम आनंद ने शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया।



प्राथमिक विद्यालय, बेहटा की आरोपित शिक्षिका पर निगरानी विभाग के अनुसंधानकर्ता सत्येंद्र राम मार्च माह में ही बेनीपट्टी थाना में उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करा चुके हैं। वे फर्जी प्रमाण-पत्र पर 2005 से नौकरी कर रहीं थी। नियोजन विभाग द्वारा जमा किये गये प्रमाण-पत्र जांच के क्रम में फर्जी पाये जाने पर निगरानी विभाग के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। ईओ सह सचिव गौतम आनंद ने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के निर्देश पर आरोपित शिक्षिका का वेतन रोकते हुए सेवामुक्त किया गया है। वेतन के रूप में ली गई राशि एकमुश्त एक सप्ताह के अंदर जमा करने का निर्देश दिया गया है।

प्राइमरी का मास्टर बिहार: फर्जी शिक्षिका को किया गया बर्खास्त Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link