Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 4, 2024

बीआरसी से अनुदेशक की संबद्धता समाप्त होगी

  ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर अटैच अनुदेशक अब हटाए जाएंगे। महानिदेशक शिक्षा का पत्र आने पर विभाग अब उनकी संबद्धता को समाप्त करने में जुट गया है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर उन्हें तीन दिन के अंदर संबंधित विद्यालय में भेजने का निर्देश दिया।



जिले के 892 परिषदीय विद्यालयों में एक लाख 67 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। इनको पढ़ाने के लिए करीब तीन हजार शिक्षक, 700 से अधिक शिक्षामित्र और 450 अनुदेशक हैं। पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा, कंप्यूटर समेत अन्य विषयों के अनुदेशकों को रखा गया है। ब्लॉक संसाधन केंद्रो पर कंप्यूटर से जुड़े काम को कराने के लिए विभाग ने तीन साल पूर्व कंप्यूटर अनुदेशकों को ज्ञानपुर, डीघ, भदोही, सुरियावां, अभोली, औराई बीआरसी पर अटैच कर दिया था। इससे विद्यालयों में कंप्यूटर की पढ़ाई बाधित रही है। इसकी शासन में शिकायतें हुई। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने पत्र भेजकर अनुदेशकों को मूल विद्यालय भेजने का निर्देश दिया है बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि संबद्ध अनुदेशकों को विद्यालय भेजने का पत्र जारी किया जा चुका है। खंड शिक्षा अधिकारियों को एक हफ्ते में अनुदेशक विद्यालय पर भेजने के लिए कहा गया है।

बीआरसी से अनुदेशक की संबद्धता समाप्त होगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link