सौरबाजार संवाद सूत्र। लड़का को पकड़ कर जबरदस्ती मारपीट कर बाल विवाह करवाने के आरोप में लड़की के पिता समेत तीन नामदज सहित पांच अज्ञात व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज हो गया है।
मामला थाना क्षेत्र के सहुरिया पश्चिमी पंचायत स्थित धमसैना गांव का बताया जा रहा है जहां देवनारायण मालाकार के पुत्र फूलों मालाकार ने अपनी नाबालिग पुत्री का शादी सूहुथ गांव के एक लड़का को जबरन पकरकर नाबालिक बच्ची के मांग में सिंदूर भरवा दिया था। जिसको लेकर सुहथ वार्ड नंबर 13 गांव निवासी लड़का के पिता शिव शंकर मालाकार में थाना में आवेदन देकर लड़की के पिता समेत तीन नामदज सहित पांच अज्ञात व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज करवाया है।
■ तीन नामजद सहित पांच अज्ञात पर केस
■ प्रखंड के धमसैनी गांव का मामला
दिए गए आवेदन में लड़का के पिता का कहना है कि मेरे करीब 14 वर्षीय पुत्र मनजीत कुमार मोटरसाइकिल ठीक करवाने बुधवार के शाम भपटिया चौक पर गया था, जिस क्रम में मेरे ही संबंधी हनुमान नगर गांव निवासी रमेश मालाकार के पुत्र सिंटू मालाकार मेरे पुत्र को बहला फुसलाकर कर धमसैना गांव निवासी देवनारायण मालाकार के पुत्र फूलों मालाकार के यहां चला गया। जहां मेरे पुत्र को घर में बंद कर दिया गया और थोड़ी देर बाद धमसैना गांव के ही सूर्यनारायण यादव के पुत्र मनोज यादव एवं पांच अन्य लोगों के सहयोग से एक षड्यंत्र रचकर मेरे बेटे के साथ गाली गलौज एवं मारपीट कर फूलों मालाकार के नाबालिक 12 वर्षीय पुत्री के मांग में सिंदूर भरवा दिया। हालांकि उन्होंने आगे यह भी लिखा है कि किसी तरह मेरा बेटा मनजीत कुमार वहां से भाग कर उसी गांव में किसी दूसरे के यहां से मुझे सूचना दिया जिसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि लड़का के पिता के आवेदन पर तीन नामदज एवं 5 अज्ञात व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज कर लड़की के पिता को गिरफ्तार कर कानून कारवाई की जा रही है

