Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 4, 2024

परिषदीय शिक्षकों को टैबलेट पर लगानी होगी हाजिरी

 , प्रतापगढ़ : बेसिक शिक्षा परिषद की ओर संचालित सभी प्राइमरी और जूनियर विद्यालयों में शिक्षकों को टैबलेट के माध्यम से अपनी उपस्थिति देनी होगी। टैबलेट के लिए सिम और डाटा की व्यवस्था कंपोजिट ग्रांट से की गई है। शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है।



शिक्षकों को बेहतर नेटवर्क वाली कंपनियों के सिम खरीदने होंगे। शैक्षिक सत्र 2024-25 में विद्यालयों में शिक्षकों को टैबलेट के माध्यम से ही कार्य करना होगा। जिले के स्कूलों में टैबलेट का वितरण पिछले ही सत्र में किया जा चुका है। शिक्षक लगातार विभाग से सिम और डाटा की मांग कर रहे थे। शिक्षा महानिदेशक ने कंपोजिट ग्रांट से सिम और डाटा खरीदने की अनुमति दे दी है। शिक्षकों को दिए गए टैबलेट के सिम और डाटा के लिए दो-दो माह के लिए प्रति टैबलेट 2400 रुपये जारी किए गए हैं। जनपद के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की उपस्थिति पंजिका, प्रवेश पंजिका, कक्षावार छात्र उपस्थिति पंजिका, एमडीम पंजिका, निरीक्षण पंजिका आदि का डिजिटलाइजेशन कराया जा चुका है। 20 मई से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां हो जाएंगी। जुलाई माह में स्कूलों के खुलने पर शिक्षकों व बच्चों की आनलाइन हाजिरी लगानी होगी। वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि कंपोजिट स्कूल ग्रांट से प्रति टैबलेट 2400 रुपये निकाल करके शिक्षक सिम व डाटा रिचार्ज कर लें। अब शिक्षकों और बच्चों की हाजिरी आनलाइन ही

लगेगी.

परिषदीय शिक्षकों को टैबलेट पर लगानी होगी हाजिरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link