Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 4, 2024

Primary ka master Bihar: डीएम ने सुबह सात बजे से स्कूल संचालन की मांगी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से अनुमति

 दरभंगा. डीएम राजीव रोशन ने मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी एवं चेतावनी के मद्देनजर जिले में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के समय में परिवर्तन को लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक से अनुमति मांगी है. एक मई को लिखे पत्र का जवाब दो मई की शाम तक जिले को प्राप्त नहीं हुआ है. डीएम ने पत्र में कहा है कि सरकारी व निजी विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल असर को देखते हुए सरकारी एवं निजी विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधि के समय में परिवर्तन की मांग की गयी है. 



जिले में लगातार भीषण गर्मी तथा लू की स्थितिः जिले में लगातार भीषण गर्मी तथा लू की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग द्वारा एडवाइजरी, चेतावनी जारी की गयी है. मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के आलोक में जिले के सभी सरकारी, निजी, अनुदानित मदरसा एवं संस्कृत, प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं कोचिंग सेंटर की शैक्षणिक गतिविधियों के समय में परिवर्तन की आवश्यकता महसूस की जा रही है. इस परिपेक्ष्य में सभी सरकारी विद्यालयों में संचालित विशेष कक्षा एवं मिशन दक्ष के लिए वर्ग संचालन सुबह सात से नौ बजे के बीच एवं निजी तथा अनुदानित विद्यालयों, प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं कोचिंग सेंटर में भी वर्ग संचालन सुबह नौ बजे तक संचालित किए जाने की अनुमति डीएम ने मांगी है.

Primary ka master Bihar: डीएम ने सुबह सात बजे से स्कूल संचालन की मांगी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से अनुमति Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link