Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 4, 2024

Primary ka master: शिक्षक बातों में व्यस्त, बच्चे खेलने में मस्त

 एटा। बेसिक शिक्षा विभाग में पढ़ाई पर शासन-प्रशासन तो जोर दे रहा है, लेकिन खास बदलाव नजर नहीं आ रहा है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसे सकीट ब्लॉक क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसमें शिक्षक विद्यालय से बाहर बातों में व्यस्त दिखाई पड़ रहे हैं। जबकि विद्यालय के अंदर बच्चे खेलने में मस्त हैं।



वायरल वीडियो में विद्यालय के अंदर बच्चे बैठे तो कुछ खेलते दिखाई पड़ रहे हैं। जबकि विद्यालय के बाहर सड़क के दूसरी ओर तीन शिक्षिकाएं कुर्सी डालकर बैठी हुई हैं, वह अपनी बातों में व्यस्त हैं। शासन द्वारा परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को निपुण बनाने के लिए जोर दिया जा रहा है इसके लिए विभिन्न संसाधनों से बच्चों को शिक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। समय-समय पर निपुण एसेसमेंट टेस्ट भी कराया जाता है। जिससे कि विद्यालय के बच्चे निपुण हो सकें। उन्हें गणित और भाषा का ज्ञान हो सके।


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि विद्यालयों में शिक्षक सुधरने वाले नहीं हैं। वायरल वीडियो प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर छछैना का बताया जा रहा है। बीएसए दिनेश कुमार का कहना है कि विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कार्य कराया जा रहा है। इसलिए शिक्षक स्कूल के बाहर बैठे हुए थे।

Primary ka master: शिक्षक बातों में व्यस्त, बच्चे खेलने में मस्त Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link