Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 4, 2024

यूपी बोर्ड: माध्यमिक स्कूलों का समय एक घंटा बढ़ाया,सर्दी-गर्मी में अलग अलग समय

 

यूपी बोर्ड: माध्यमिक स्कूलों का समय एक घंटा बढ़ाया

लखनऊ/प्रयागराज। यूपी बोर्ड के राजकीय एवं एडेड स्कूलों के संचालन का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है। माध्यमिक स्कूलों का समय सुबह 7:30 से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। वर्तमान में माध्यमिक स्कूलों का समय 12:30 बजे तक है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मद्देनजर यह परिवर्तन किया गया है।


 इसके लिए इंटरमीडिएट एक्ट में संशोधन के बाद शासन की ओर से शुक्रवार को आदेश जारी कर दिये गये। विशेष सचिव उमेश चंद्र की ओर से जारी इस आदेश में कहा गया है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क के अनुसार स्कूलों में हर कक्षा के लिए 40 क्रेडिट अंक दिए जाने हैं। इसके लिए 1200 घंटे का शिक्षण कार्य और अन्य पाठ्य सहगामी कार्य किए जाने जरूरी हैं। पांच घंटे की बजाय छह घंटे विद्यालय संचालित करना जरूरी है।



सर्दी-गर्मी में अलग अलग समय:


सर्दियों में 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक स्कूल 9:30 से 3:30 तक चलेंगे। गर्मियों में 1 अप्रैल से 30 सितम्बर तक सुबह 7:30 से दोपहर 1:30 तक संचालन किया जायेगा।

यूपी बोर्ड: माध्यमिक स्कूलों का समय एक घंटा बढ़ाया,सर्दी-गर्मी में अलग अलग समय Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link