Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 24, 2026

179 परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की होगी जांच

 Ghazipur News: सैदपुर, । बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के लिए विकासखंड सैदपुर के सभी 179 परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत जांच कराई जाएगी। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर इसके लिए 19 बिंदुओं की चेकलिस्ट तैयार की गई है। शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में बैठक कर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद्र राय ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय का वास्तविक निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं और कमियों का अलग-अलग ब्योरा तैयार किया जाएगा। जांच के बाद विद्यालयवार रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी। निरीक्षण में पेयजल, छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय, पानी, हाथ धोने की व्यवस्था, यूरिनल, कक्षाओं और शौचालयों में टाइल्स, किचन शेड, ब्लैकबोर्ड, रंगाई-पुताई और भवन की स्थिति देखी जाएगी।


दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए शौचालय, रैंप और रेलिंग की व्यवस्था का भी आकलन होगा। इसके अलावा विद्युत कनेक्शन, उपकरण, पर्याप्त फर्नीचर और बाउंड्रीवाल की स्थिति भी जांची जाएगी। कमी मिलने पर ग्राम पंचायत निधि से कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

179 परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की होगी जांच Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link