*💥📢 TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट*
*💥शिक्षा विभाग की ओर से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेजे गए पत्र में TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा से संबंधित छात्र संघों द्वारा उठाई गई मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।*
पत्र के अनुसार, छात्र संघों ने मांग की है कि TRE-4 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की बेहतर तैयारी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों के चयन के उद्देश्य से—
🔹 बाल मनोविज्ञान एवं शिक्षण विधि से संबंधित प्रश्नों को परीक्षा में शामिल किया जाए।
🔹 मनोविज्ञान के 50% प्रश्न एवं GK/GS के 50% प्रश्न शामिल किए जाएं।
🔹 GK/GS के प्रश्नों में 30% प्रश्न बिहार से संबंधित हों—जिसमें बिहार का इतिहास, बिहार के राजनीतिक-आर्थिक एवं भौगोलिक क्षेत्र तथा सामान्य ज्ञान आदि शामिल हों।
🔹 साथ ही अभ्यर्थियों द्वारा एक अंक की परीक्षा की मांग भी रखी गई है।
📌 शिक्षा विभाग ने इन मांगों के संबंध में अग्रेतर कार्रवाई करने का अनुरोध BPSC से किया है।
👉 TRE-4 को लेकर अब परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों की प्रकृति पर सभी अभ्यर्थियों की नजर बनी हुई है।

