Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 24, 2026

कमजोर छात्रों के लिए चलेंगी विशेष कक्षाएं

कमजोर छात्रों के लिए चलेंगी विशेष कक्षाएं

लखनऊ। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए लर्निंग इनहेन्समेंट प्रोग्राम (एलईपी) प्रोग्राम चलाया जाएगा । विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को आंकलन किया जाएगा। फिर कमजोर छात्रों के लिए विशेष कक्षा में लगाई जाएंगी। अभी परिषदीय स्कूलों में प्री प्राइमरी से कक्षा पांच तक के छात्रों के लिए निपुण भारत अभियान चलाया जा रहा है । नवंबर व दिसंबर में डीएलएड के प्रशिक्षुओं की मदद से निपुण आंकलन किया जाएगा । गणित व भाषा में छात्रों की दक्षता आंकी जाएगी।






अब इसी तर्ज पर एलईपी अभियान चलाकर छात्रों के लर्निग गैप का पता लगाया जाएगा । फिर कैचअप अभियान के माध्यम से छात्रों की पढ़ाई में कमजोरी दूर की जाएगी । एक- एक छात्र के अधिगम स्तर का मूल्यांकन कर सुधार किया जाएगा ।



कमजोर छात्रों के लिए चलेंगी विशेष कक्षाएं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link