Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 24, 2026

कन्नौज के स्कूल में बिस्किट का लालच देकर Gen Alpha से कराया प्रदर्शन! FIR दर्ज

 उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बीते गुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत पढ़ने वाले 'जेन अल्फा' के छात्रों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय जांच शुरू की गई. पूरा मामला गुगरापुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय का है. 

जांच के दौरान छात्रों ने खुद स्वीकार किया कि उन्हें बिस्किट का प्रलोभन देकर और जबरन धमकाकर प्रदर्शन के लिए उकसाया गया था. इस षड्यंत्र का खुलासा होने पर खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की.


बिस्किट का लालच और साजिश का भंडाफोड़


कन्नौज और प्रदेश के अन्य जिलों के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के प्रदर्शन की घटनाएं सामने आ रही हैं. इस मामले में छात्रों ने खुलासा किया कि उन्हें बिस्किट देकर बहलाया गया और उकसाकर प्रिंसिपल पर आरोप लगवाए गए. जांच में विद्यालय के कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता की आशंका जताई गई है.




सरकार को बदनाम करने की कोशिश: असीम अरुण


मामले पर समाज कल्याण मंत्री और स्थानीय विधायक असीम अरुण ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि व्यवस्था में खराबी पर आवाज उठाना सही है, लेकिन कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए. कुछ लोगों ने साजिश के तहत सरकार को बदनाम करने के लिए छोटे बच्चों को मोहरा बनाया और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं.


कन्नौज के स्कूल में बिस्किट का लालच देकर Gen Alpha से कराया प्रदर्शन! FIR दर्ज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link