Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 24, 2026

Gold Silver Price: ₹1.60 के पार हुआ सोना, तो चांदी हुई धड़ाम; क्या है आज का ताजा रेट?

Gold Silver Price: ₹1.60 के पार हुआ सोना, तो चांदी हुई धड़ाम; क्या है आज का ताजा रेट?

नई दिल्ली: पिछले कारोबारी सप्ताह में सोने और चांदी दोनों के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। ऐसे में आज 24 अगस्त को इंटरनेशनल मार्केट में सोने का दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है तो वहीं चांदी के दाम गिरे हैं। आइए बुलियन मार्केट के रेट पर एक नजर डालते हैं।


इंटरनेशनल मार्केट में क्या हैं आज के दाम?

इंटरनेशनल मार्केट Comex पर सोने के दाम में तेजी आई है तो वहीं चांदी के दाम धड़ाम होते दिखे। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.25% तक चढ़ा (Gold Price on Comex) और कीमत 4692.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.91% तक गिर गए और कीमत 68.895 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।


घरेलू बाजार में दाम गिरे या चढ़े?

घरेलू बाजार यानी बुलियन मार्केट में भी सोने के दाम चढ़ते दिखे तो चांदी के दाम तेजी से गिरे। MCX पर सोना (Gold Price) चढ़कर करीब ₹1.63 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) गिरे हैं। यह गिरकर ₹2.46 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

MCX पर कितने चढ़ गए दाम?

घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 967 रुपए तक चढ़ा और ₹1,63,405 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं करीब सुबह 9 बजे चांदी 182 रुपए तक गिर गई और कीमत ₹2,46,415 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी।

गहने खरीदने वालों के लिए क्या है रेट?

भारत में सोने के दाम में काफी तेजी आई है। 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,63,640 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,50,003 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,22,730 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,47,170 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

Gold Silver Price: ₹1.60 के पार हुआ सोना, तो चांदी हुई धड़ाम; क्या है आज का ताजा रेट? Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link