Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 24, 2026

प्ले स्कूल में तीन साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न

प्ले स्कूल में तीन साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न

प्रयागराज। कैंट क्षेत्र स्थित एक निजी प्ले स्कूल में तीन साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप स्कूल के नाबालिग डांस टीचर पर है। बच्ची की मां की तहरीर पर नाबालिग डांस टीचर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। कैंट थानाक्षेत्र स्थित एक निजी प्ले स्कूल में तीन साल की बच्ची जाती है। शनिवार को स्कूल से घर लौटने पर उसने मां से निजी अंग में दर्द की शिकायत की।





मां ने जांच की तो बेटी की हालत देख सन्न रह गई। बच्ची के निजी अंग में चोट थी। वह परिजनों के साथ पहले स्कूल और फिर थाने पहुंची। शिकायत पर पुलिस स्कूल पहुंची और स्टाफ से पूछताछ के साथ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कराई। बच्ची की बताई बातों और जांच में मिले साक्ष्यों से स्कूल का डांस टीचर शक के घेरे में आया। इसके बाद बच्ची की मां से तहरीर लेकर पुलिस ने डांस टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।




प्रभारी निरीक्षक कैंट अमरनाथ राय ने बताया कि नाबालिग डांस टीचर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल परीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हकीकत क्या है, बच्ची के निजी अंग में चोट कैसे पहुंची।

प्ले स्कूल में तीन साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link