Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 24, 2026

स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाया, सोशल मीडिया पर वायरल किया; कांग्रेस नेता के बेटे समेत दो का चालान

स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाया, सोशल मीडिया पर वायरल किया; कांग्रेस नेता के बेटे समेत दो का चालान

मेरठ, हिटी। शासन के आदेश पर अब सरकारी स्कूलों की बदहाली का वीडियो बनाकर वायरल करना महंगा पड़ने लगा है। कांग्रेस नेता के पुत्र और उसके साथी को सरूरपुर ब्लॉक के कालंद गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की बदहाल व्यवस्थाओं का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना महंगा पड़ गया।






वीडियो का संज्ञान लेकर एबीएसए ने दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस ने कांग्रेस नेता के पुत्र व उसके साथी को पकड़ा और चालान कर दिया। वीडियो करीब एक मिनट 20 सेकंड की थी।




कांग्रेस नेता जितेंद्र पांचाल के पुत्र संयम पांचाल ने अपने दोस्त अयान मिर्जा के साथ 15 अगस्त को सरूरपुर ब्लॉक के कालंद गांव में पहुंचकर वहां के उच्च प्राथमिक विद्यालय की वीडियो बनाई थी। जिसमें बताया था कि विद्यालय करीब 30 वर्ष पुराना है और वर्तमान में यहां करीब 104 विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। वीडियो में संयम पांचाल ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाते हुए पेयजल स्थल और शौचालयों की स्थिति दिखाई थी।




इतना ही नहीं स्कूल के पिछले हिस्से को भी दिखाया था, जिसमें गंदगी पसरी हुई थी। बाद में संयम ने वीडियो को अपने पिता जितेंद्र पांचाल के फेसबुक अकाउंट से अपलोड किया था। कुछ ही देर बाद ये वीडियो वायरल हुआ था। मामला संज्ञान में आने पर एबीएसए सरधना सुदर्शनलाल ने शनिवार को थाने में संयम पांचाल सहित दो युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।



स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाया, सोशल मीडिया पर वायरल किया; कांग्रेस नेता के बेटे समेत दो का चालान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link