*▪️अति आवश्यक सूचना : ई-शिक्षाकोष पोर्टल*
सभी सम्मानित शिक्षक साथियों को सूचित किया जाता है कि *ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल अपडेट करने का अंतिम मौका 28 अगस्त तक* दिया गया है।
शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार:
*रिपोर्ट भेजने का निर्देश :*
- अधूरी या गलत जानकारी सुधारने का निर्देश
- स्थानांतरण प्रक्रिया में पोर्टल के आंकड़े ही होंगे आधार
*महत्वपूर्ण बिंदु :*
1. पोर्टल में दर्ज आंकड़ों के आधार पर ही शिक्षकों के *स्थानांतरण और समायोजन* की प्रक्रिया होगी। प्रोफाइल में गलत जानकारी रहने पर आगे परेशानी हो सकती है।
2. सभी शिक्षक स्वयं पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल (पंजीकरण, पदस्थापन, व्यक्तिगत जानकारी) की जांच अवश्य कर लें।
3. यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि है, तो *DPO स्थापना कार्यालय, में लिखित आवेदन* जमा करें। सत्यापन के बाद ही सुधार किया जाएगा।
4. नियुक्ति, शिक्षक के प्रकार और उप-प्रकार से जुड़ी जानकारी के लिए DEO कार्यालय द्वारा अनुशंसित सूची मुख्यालय भेजी जाएगी।
अतः सभी शिक्षक 28 अगस्त से पहले अपना प्रोफाइल शत-प्रतिशत सही कर लें।
