Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 24, 2026

वीडियो बना स्कूल की छवि बिगाड़ने वाला गिरफ्तार

वीडियो बना स्कूल की छवि बिगाड़ने वाला गिरफ्तार

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित संविलियन विद्यालय नावली लालपुर की कथित खराब स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।




खंड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि ग्राम नावली लालपुर स्थित संविलियन विद्यालय का कुछ हिस्सा मथुरा-बरेली मार्ग के निर्माण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग टीम द्वारा तोड़ दिया गया था।






इसके बाद विद्यालय का नया हिस्सा दूसरी जगह बनाया गया। पुराने भवन का क्षतिग्रस्त हिस्सा अभी भी उसी स्थिति में पड़ा है और बारिश के मौसम में इसका उपयोग नहीं किया जा रहा है। विद्यालय के शेष हिस्से में बच्चों की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हो रही हैं और नए हिस्से में शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध है।




गलत तरीके से बनाया वीडियो, किया वायरल




16 अगस्त को नावली लालपुर निवासी कुलदीप यादव विद्यालय पहुंचे। उन्होंने स्कूल के उस खराब हिस्से का वीडियो बनाया जो पहले से ही उपयोग में नहीं था। इस वीडियो के माध्यम से भ्रामक तथ्यों को प्रस्तुत कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि इससे शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हो रही है जबकि विद्यालय में कक्षाओं का संचालन व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है।



वीडियो बना स्कूल की छवि बिगाड़ने वाला गिरफ्तार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link