ममरी। चोरों ने ब्लॉक बांकेगंज और थाना हैदराबाद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सेखबापुर की रसोई के ताले तोड़कर चोर गैस सिलिंडर, रेडियो, खेलकूद का सामान, हवा पंप, सभी कमरों की अलमारी की चाबियां आदि चुरा ले गए। हेड मास्टर सर्वेश कुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें चोरी का पता सोमवार सुबह तब चला जब वह स्कूल खोलने पहुंचे। उन्होंने चोरी की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी को देने के बाद थाने में तहरीर दी है। प्रधान नीरज कुमार ने बताया कि चोरों ने पांच दिन पहले सरकार गढ़ विद्यालय के ताले तोड़कर हजारों का सामान चुरा लिया था। संवाद
