Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, November 9, 2021

पदोन्नति नहीं होने से शिक्षक नाराज

 झांसी। प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों और सहायक शिक्षकों व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पदोन्नति नहीं होने से शिक्षकों में नाराजगी है। इसके लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।



ज्ञापन में शिक्षकों ने बताया कि वर्ष 2006 से जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक के 850 पद खाली हैं। शिक्षकों को प्रमोशन भी नहीं दिया गया है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में वर्ष 2009 तक के प्रमोशन हो चुके हैं।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित, जिलामंत्री चौधरी धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त मंत्री शिवकुमार गोयल, पुष्पेंद्र कुशवाहा, चरन सिंह पटेल मौजूद रहे। ब्यूरो

पदोन्नति नहीं होने से शिक्षक नाराज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link