Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, November 9, 2021

खंड शिक्षाधिकारी विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए कराएं आवेदन

 बीएसए ने जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी किए निर्देश

मैनपुरी। बीएसए ने ग्रामीण अंचल में तैनात खंड शिक्षाधिकारियों को विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा के पात्रों के अधिकाधिक ऑनलाइन आवेदन करवाने के निर्देश जारी किए हैं। इससे छात्र छात्राओं को कक्षा छह से 12 तक निःशुल्क आवासीय शिक्षा व्यवस्था का लाभ मिल सके।

Notice


बीएसए कमल सिंह ने बताया कि विद्याज्ञान स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कराया जा रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। खंड शिक्षाधिकारी सुनिश्चित करें कि क्षेत्र के राजकीय परिषदीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों के छात्र-छात्राओं को कक्षा छह और कक्षा सात में प्रवेश के लिए आवेदन कराएं। जिला समन्वयक ( प्रशिक्षण) धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले साल कोरोना महामारी के चलते कक्षा छह में प्रवेश नहीं हो सके थे। इस साल कक्षा सात और छह दोनों में प्रवेश होंगे। कक्षा छह में प्रवेश के लिए अधिकतम 11 साल और छात्रा के लिए अधिकतम उम्र 12 साल की उम्र होनी चाहिए। कक्षा सात में छात्र की आयु 12 और छात्रा की आयु अधिकतम 13 साल होनी चाहिए।


दिसंबर के दूसरे सप्ताह में ऑनलाइन परीक्षा होगी। प्रदेश में सीतापुर और बुलंदशहर जनपद में दो विद्याज्ञान स्कूल संचालित हैं। जिनमें कक्षा छह से 12 तक की आवासीय निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था है।

खंड शिक्षाधिकारी विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए कराएं आवेदन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link