Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, November 9, 2021

सभी के बच्चों को मिले शिक्षक एमएलसी ने शिक्षकों के अधिकार के लिए लड़ने का किया वादा शिक्षा

 शिक्षक एमएलसी ने शिक्षकों के अधिकार के लिए लड़ने का किया वादा

म्योरपुर। बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षक एमएलसी व वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव का अभिनंदन किया गया। उन्होंने समाज में समानता के लिए सबको समान शिक्षा देने की मांग उठाई।

Teacher


मुख्य अतिथि शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने कहा कि मंत्री हो या संतरी सभी के बच्चों को समान शिक्षा मिलनी चाहिए। समान शिक्षा की व्यवस्था से ही समाज में हर वर्ग को आगे बढ़ने के समान अवसर भी मिलेंगे। कहा कि मनरेगा में काम करने वाले कुशल श्रमिक से भी कम मानदेय वित्तविहीन शिक्षकों को मिल रहा है। संघ के काफी प्रयास से पिछली सरकार में वित्तविहीन शिक्षकों के लिए दो अरब बजट पास कराया गया जिसे मौजूदा सरकार ने मंजूरी नहीं दी। विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश यादव और ईश्वरचंद यादव ने भी विचार रखे। सभा अध्यक्ष काशीनाथ मौर्य, कृपाशंकर, अनुज गुप्ता, राम प्रकाश, आरसी विश्वकर्मा, प्रबोध सिंह, ओपी सिंह, अंकित कुमार, धनंजय तिवारी, राम कुमार लोहा सिंह, भगवान सिंह, हरि सिंह, दयाशंकर प्रसाद आदि रहे।

सभी के बच्चों को मिले शिक्षक एमएलसी ने शिक्षकों के अधिकार के लिए लड़ने का किया वादा शिक्षा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link