Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, November 9, 2021

नियुक्ति पत्र के लिए डीआईओएस कार्यालय पहुंचे चयनित शिक्षक

 मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग द्वारा पीजीटी और टीजीटी का परिणाम घोषित होने के बावजूद चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति संबंधी सूचना न मिलने के कारण बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थी सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्हें अवगत कराया गया कि अभी सिर्फ पीजीटी का पैनल प्राप्त हुआ है। इनके नियुक्ति संबंधी पत्र इसी सप्ताह कॉलेज प्रबंधन को जारी कर दिए जाएंगे।

Letter


29 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग ने पीजीटी और टीजीटी का परिणाम जारी किया है। इसमें से पीजीटी (प्रवक्ता पद) के चयनित पद) के अभ्यर्थियों के पैनल जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय को मिल गए हैं। दिवाली के अवकाश के चलते उपरोक्त पैनल के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति संबंधी कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी। इस स्थिति में बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थी डीआईओएस कार्यालय पहुंच गए।


यहां उन्हें डीआईओएस डॉ. राजेंद्र सिंह ने अवगत कराया कि जल्द ही पीजीटी के पत्र कॉलेज प्रबंधक को जारी कर दिए जाएंगे। इसकी एक प्रति चयनित अभ्यर्थियों को भी भेजी जाएगी। इसी के आधार पर कॉलेज प्रबंधक संबंधित शिक्षक के लिए नियुक्ति पत्र जारी करेगा, जिससे आधार पर नियुक्ति होगी। 

नियुक्ति पत्र के लिए डीआईओएस कार्यालय पहुंचे चयनित शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link