Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, November 9, 2021

हादसे में घायल शिक्षामित्र की मौत

धनघटा क्षेत्र के डिहवा गांव निवासी हादसे में घायल शिक्षामित्र की सोमवार की सुबह इलाज के दौरान केजीएमसी लखनऊ में मौत हो गई। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Dead body


डिहवा गांव के रहने वाले 42 वर्षीय इंद्रजीत कुमार पौली ब्लॉक के कटहा- भिटहा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के रूप में कार्यरत थे। वह 29 अक्तूबर को घोरांग गांव गए थे। जहां से 30 अक्तूबर की सुबह बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वह सिरसी गांव के समीप पहुंचे थे कि उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद जुटे लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंद्रजीत के भाई सूर्यजीत ने बताया कि घायल शिक्षामित्र भाई इंद्रजीत का इलाज केजीएमयू लखनऊ में चल रहा था संवाद

हादसे में घायल शिक्षामित्र की मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link