Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, November 9, 2021

बच्चों के शैक्षिक विकास पर की गई चर्चा

 महराजगंज। उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनपुरवां में सोमवार को शिक्षक अभिभावक सम्मेलन विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सरिता की अध्यक्षता में हुआ। सहायक अध्यापक वरेश कुमार ने कहा कि अभिभावकों के लिए एक अवसर है कि वे अपने बच्चे के शिक्षकों के साथ शैक्षिक प्रदर्शन पर चर्चा करें। अभिभावकों को अपने बच्चे के सबसे मजबूत और सबसे कमजोर विषयों के बारे में पता होना चाहिए। अभिभावक व शिक्षकों के बीच आपसी विचार-विमर्श विद्यालय के विकास व बच्चों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देता है। सहायक अध्यापक रामेश्वर ने बच्चों को नियमित साफ सुथरे पोषाक पहनाकर स्कूल भेजने की बात कही। सहायक अध्यापक विवेक गुप्ता ने बच्चों के पठन-पाठन व अनुशासन पर चर्चा की। प्रभारी प्रधानाध्यापक त्रिलोकीनाथ, सुनीता, सुष्मिता सिंह, शिक्षक हरेंद्र सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

Teacher


बच्चों के शैक्षिक विकास पर की गई चर्चा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link