एसपी तक शिकायत करने पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने समझाकर कराया शांत कराया
शमसाबाद। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक इकाई के चुनाव में में सोमवार को ब्लाक अध्यक्ष पद पर पर्चा खारिज होने से शिक्षकों में विवाद हो गया। हंगामे की सूचना पर एसपी ने एसओ को मौके पर भेजा। उन्होंने शिक्षकों को शांत कराया। दो प्रत्याशियों के पर्चे खारिज होने से एक गुट ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। इससे ब्लाक अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
शमसाबाद में रजलामई में स्थित एक गेस्ट हाउस में प्राथमिक शिक्षक संघ का ब्लाक इकाई का चुनाव दोपहर 12 बजे जितेंद्र सिंह, सुशील कुमार, राजकिशोर शुक्ला की न देखरेख में शुरू हुआ। ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए राकेश यादव, विकास गंगवार, अजीत यादव व नीलेंद्र गंगवार ने दावेदारी की। अजीत और नीलेंद्र के दावेदारी पर आपत्ति की गई।
इसको लेकर शिक्षक नेता विजय बहादुर यादव से नोकझोंक होने लगी। शिकायत संगठन के प्रदेश सचिव से की गई। उनके निर्देश पर 1 दोनों शिक्षकों की दावेदारी मानी गई इसके बाद तीन साल की सदस्यता न होना बताकर अजीत और नीलेंद्र का नामांकन खारिज कर दिया गया। इससे फिर हंगामा होने लगा। शिकायत एसपी तक पहुंची। उन्होंने एसओ दिग्विजय सिंह को भेज एसओ ने शिक्षकों को समझाकर शांत किया।
शिक्षक अजीत, अंजू कटियार आदि ने गलत तरीके से चुनाव कराने का आरोप लगाकर बहिष्कार कर दिया। इसके बाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विकास गंगवार ने नाम वापस ले लिया। अन्य पदों पर एक एक ही दावेदार थे। इससे सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए
शिक्षक नेता विजय बहादुर यादव ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र में 350 शिक्षक थे, उन्हीं से चुनाव कराया गया। गलत तरीके से चुनाव कराने का आरोप गलत है।
