कासगंज। यूनिक टीचर्स इम्प्लाइज कमेटी (यूटेक) के द्वारा रैली निकालकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई। नई पेंशन का विरोध करते हुए इसे शीघ्र बंद किए जाने की मांग की। इस संबंध में मुख्यमंत्री संबंधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है। पेंशन योजना कर्मचारियों की सेवाफल हैं। उन्होंने कहा कि निजीकरण हर तरह से समाज और देश के लिए घातक है।
इस दौरान जिला महामंत्री रामकृष्ण कश्यप, वीरीसिंह शाक्य, आमोद बघेल, रामकिशन लोधी, प्रवीन गौतम, भूपेंद्र सिंह, शिवशंकर, देवेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, बंटी सिहं, प्रधुमन कुमार, सुधीर कुमार, अभिजीत कुमार, राकेश बघेल, राहुल यादव, रामानंद मौजूद रहे। संवाद
