विद्यार्थियों को दोबारा स्कूल लाने के लिए चलेगा शारदा अभियान
रामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सात से 14 वर्ष के आउट ऑफ स्कूल विद्यार्थियों को दोबारा स्कूलों में दाखिला कराया जाएगा। विद्यार्थियों को स्कूलों में लाने के लिए शारदा कार्यक्रम चलाया जाएगा। जा रहा है।
योजना के तहत आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित कर ऐसे विद्यार्थियों को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में उनकी उम्र के हिसाब से कक्षा में दाखिला मिलेगा। शासन की ओर से जिलेभर में आउट आफ स्कूल व ड्राप आउट विद्यार्थियों को दोबारा स्कूल लाने के लिए मुहिम शुरू की है। बेसिक शिक्षा विभाग प्रत्येक गांव में ऐसे बच्चों को
चिह्नित करेगा जिन्होंने किसी वजह से स्कूल छोड़ दिया है। ऐसे विद्यार्थियों को चिह्नित कर उन्हें विशेष प्रशिक्षण देकर उनकी उम्र के हिसाब से कक्षा में शामिल करने में मिलेगी मदद प्रवेश दिलाएगा। विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने के लिए स्कूलों में नोडल शिक्षक तैनात किए जाएंगे। जिससे स्कूल से छूटे हुए विद्यार्थियों को दोबारा शिक्षा से जोड़ा जा सकेगा। बच्चों के शैक्षणिक स्तर का मूल्यांकन करने के बाद आयु के हिसाब से पढ़ाई कराने के लिए
विशेष प्रशिक्षण उसो विद्यालय परिसर में दिया जाएगा, जहां बच्चा नामांकित किया गया है। विशेष प्रशिक्षण के दौरान कक्षा के अन्य बच्चों के साथ शैक्षणिक व भावनात्मक रूप से जुड़ने योग्य बनाने के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे।
